भोपाल: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त स्टोर कीपर के घर लोकायुक्त भोपाल के टीम ने छापा मारा। टीम को उसके घर से आय से अधिक सम्पति मिली। घर में नोटों की गड्ढियां मिली। शुरुआती जांच में लोकायुक्त टीम को 10 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति होने का अनुमान जताया है। दो ठिकानों […]
भोपाल: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त स्टोर कीपर के घर लोकायुक्त भोपाल के टीम ने छापा मारा। टीम को उसके घर से आय से अधिक सम्पति मिली। घर में नोटों की गड्ढियां मिली। शुरुआती जांच में लोकायुक्त टीम को 10 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति होने का अनुमान जताया है।
दो ठिकानों पर छापा
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशफाक अली पुत्र मुस्ताक अली मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी के रहने वाले है। वह राजगढ़ जिला चिकित्सालय में स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ रहे थे। उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। लोकयुक्त टीम ने अशफाक अली के भोपाल में ग्रीन वैली कॉलोनी के मकान और लटेरी के मकान पर एक साथ सर्च की कार्रवाई की।
भोपाल के मकान से 21 लाख रुपए नगदी मिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल स्थित मकान में सर्च के दौरान काफी मात्रा में नगदी प्राप्त हुई है। प्राप्त नगदी को गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात, कीमती घड़ियां और घरेलू उपयोग के बेश कीमती सामान मिले हैं। अभी तक की जांच में आरोपी अशफाक अली और उनके परिजनों के नाम पर चल अचल संपत्ति लगभग 10 करोड़ की होने की उम्मीद है।
शॉपिंग मॉल के मालिक
अशफाक अली उनके पुत्र जीशान अली, शारिक अली, पुत्री हिना कौसर और पत्नी राशिदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी दस्तावेज मिले हैं। अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियां मिली हैं। लटेरी में चार भवन मिले हैं। उनके द्वारा लटेरी में मुश्ताक मंजिल नाम से एक तीन मंजिला भवन भी बनवाया गया है जिसमें प्राइवेट स्कूल किराए पर संचालित किया जा रहा है।