                    <content:encoded><![CDATA[30 मिनट के अंतर से मेट्रो ट्रेन चलेगी। कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल 15 जगह स्टेशनों का काम चल रहा है। 20 से लेकर 80 रुपये तक मेट्रो ट्रेन का किराया होगा। मेट्रो ट्रेन कार्पोेरेशन ने किराए के लिहाज से मेट्रो रुट को पांच जोन में बांटा है।
इंदौर में मेट्रो ट्रेन के संचालन की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। 20 मई से मेट्रो का नियमित संचालन शुरू हो सकता है, हालांकि अभी विधिवत घोषणा नहीं हुई है। मेट्रो ट्रेन में कुछ दिनों तक शहरवासियों को फ्री राइड मिलेगी। इसके बाद तय किराए के हिसाब से राशि ली जाएगी। फिलहाल गांधी नगर डिपों से बांगड़दा के स्टेशन तक सात किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन होगा। इंदौर प्रदेश का पहला शहर होगा, जहां मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। फिलहाल इंदौर में मेट्रो का रुट 31 किलोमीटर है। आने वाले समय में इसमें और विस्तार हो सकता है।
यह है इंदौर मेट्रो की खासियत
इंदौर मेट्रो एयरपोर्ट, दो बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को कवर करेगी। शहर के मध्य हिस्से के ट्रैफिक को कम करने में मददगार साबित होगी।
हर 30 मिनट के अंतर से मेट्रो ट्रेन चलेगी।शहर में कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल 15 जगह स्टेशनों का काम चल रहा है। 20 से लेकर 80 रुपये तक मेट्रो ट्रेन का किराया होगा। मेट्रो ट्रेन कार्पोेरेशन ने किराए के लिहाज से मेट्रो रुट को पांच जोन में बांटा है।
मेट्रो ट्रेन का संचालन सुबह आठ बजे से शुरू होगा और रात आठ बजे तक चलेगी। । फिलहाल मेट्रो का संचालन सात किलोमीटर हिस्से में होगा। यहां मेट्रो का किराया अधिकतम 30 रुपये होगा।
20 से ज्यादा मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। एक ट्रेन में साढ़े चार सौ यात्री संवार हो सकेंगे। बैठने के अलाए खड़े रहकर सफर करने में भी आसानी होगी। ट्रेन के भीतर लगे पोल में चार ग्रिप दी गई है। जिसे यात्री पकड़ कर सफर कर सकते है। मेट्रो ट्रेन बाहरी और आतंरिक रुप से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी।
अगले साल 17 किलोमीटर हिस्से में शुरू होगा रन
गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो का ट्रायल रन छह माह बाद होगा। वहां तक मेट्रो के रन में सालभर का समय लग सकता है। सुपर कारिडोर के 11 किलोमीटर हिस्से में हाल ही में ट्रायल रन लिया जा चुका है, लेकिन उसके आगे अभी ट्रेक और मेट्रो स्टेशनों का काम बाकी है। इस कारण बचे छह किलोमीटर के हिस्से में ज्यादा समय लगेगा। उधर मेट्रो के मध्य हिस्से में अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है, जबकि ठेकेदार कंपनी का भी चयन हो चुका है। मध्य हिस्से में अंडरग्राउंड काम होना है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। इटली की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता मासेराटी ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की MC20 सुपरकार बिना ड्राइवर के 318 किमी / घंटा की अनबिलेबल स्पीड से दौड़कर सेल्फ- ड्राइविंग विश्व रेकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले अप्रैल 2022 में इंडी ऑटोनॉमस चैलेंज तहत एक रेस कर ने 309 किमी/घंटा की अधिकतम गति दर्ज की थी।
कार में AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
अब कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिड में हुए टेस्टिंग में मासेराटी ने नया इतिहास रच दिया है। मासेराटी MC20 का यह अविश्वसनीय प्रदर्शन इटली के प्रमुख वैज्ञानिक-तकनीकी संस्थान, पोलिटेक्निको डी मिलानो द्वारा विकसित एक उन्नत सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ़्टवेयर के कारण संभव हुआ। यह कार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और उन्नत सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, जिसने इसे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के रिकॉर्ड-तोड़ गति प्राप्त करने की अनुमति दी।
तकनीक का उद्देश्य कार तक सीमित नहीं
यह केवल एक स्पीड रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा कदम है जो भविष्य की सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक को एक नया आयाम देगा। इस तकनीक का उद्देश्य केवल सुपरकार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में राजमार्गों और शहरी सड़कों पर सुरक्षित और टिकाऊ ऑटोनॉमस ड्राइविंग को सक्षम बनाना भी है। इंडी ऑटोनॉमस चैंलेंस के CEO पॉल मिशेल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा कि यह विश्व गति रेकॉर्ड सिर्फ प्रदर्शन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
कार की कीमत करोड़ों में
हम AI ड्राइवर सॉफ्टवेर और रोबोटिक्स हार्डवेयर को लगातार उन्नत कर रहे हैं। स्ट्रीट कार में इस तकनीक को लागू करने से हाइवे पर सुरक्षित, तेज और सेल्फ ड्राइविंग की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाने में मदद मिल रही है। मासेराटी MC20 की कीमत $239,000 (लगभग 2.5-3 करोड़ रुपये) है। इस हाई-परफॉरमेंस सुपरकार में मिड-माउंटेड ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 3.0-लीटर V6 इंजन है, जो 621hp की पावर और 728Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के फीचर
इसके अलावा, यह कार 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। जो इसकी ड्राइविंग को बेहद स्मूथ और पावरफुल बनाता है। मासेराटी MC20 का यह रिकॉर्ड सिर्फ़ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि भविष्य की ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक का प्रतीक है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल: देश में OTT प्लेटफॉर्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच रिलायंस जियो ने अपना नया ओटीटी प्लेटफॉर्म 'JioHotstar' लॉन्च कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को JioCinema और Disney+ Hotstar का कंटेंट एक ही जगह देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि कंपनी अपने ग्राहकों को इस OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रही है। लेकिन कैसे आइए जानते है.
यह है नया प्लान
Jio ने 949 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को JioHotstar का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जा रही है। खास बात यह है कि 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा। हालांकिJioHotstar का सब्सक्रिप्शन प्लान की वैलिडिटी से ज्यादा, यानी 90 दिनों तक मिलेगा। इसका मतलब यह है कि ग्राहक इस सब्सक्रिप्शन के जरिए अपने मोबाइल पर IPL 2025 के सभी मुकाबले फ्री में देख सकेंगे।
यह है एयरटेल का रिचार्ज प्लान
Jio के इस नए प्लान को एयरटेल के 979 रुपये वाले प्लान से टक्कर मिलेगी। एयरटेल का यह प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही 5G डेटा एक्सेस, फ्री स्पैम अलर्ट और हैलो ट्यून्स की सुविधा भी दी जा रही है। एयरटेल के इस प्लान में OTT एक्सेस के लिए Airtel Xstream Play का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिससे सोनी लिव, चौपाल, लायंसगेट, होइचोई और सननेक्स्ट सहित 22 प्लेटफॉर्म के कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। भारत में प्रशासन और कंपनियां लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वहीं इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्च करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट की भी जरूरत होगी। इसके लिए कंपनियों ने चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी का लक्ष्य है, वह 2027 तक 4 लाख चार्जिंग पॉइंट देश में लगाएगी।
चार्जिंग पॉइंट दोगुने हो जाएंगे
इससे भारत में ईवी चार्जिंग पॉइंट दोगुने से भी ज़्यादा हो जाएंगे, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। टाटा.ईवी के ‘ओपन कोलैबरेशन’ फ्रेमवर्क से 30,000 से ज्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर लगाए जाएंगे। टाटा.ईवी मेगा चार्जर नेटवर्क भी शुरू किया जाएगा। जो सुपरफास्ट और भरोसेमंद चार्जिंग देगा। चार्जिंग की परेशानी दूर करने के लिए TATA.ev वेरिफाइड चार्जर और चार्जिंग हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। बता दें कि टाटा.ईवी साल 2019 से ही भारत में ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में लगी है।
ऐसा करने से लंबी यात्राएं आसान
शुरुआत में कंपनियों ने घरों में चार्जिंग के आसान समाधान लाए गए। फिर, जहां ईवी का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा था, वहां शहरों में और आसपास पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स लगाए गए। इससे शुरुआती ईवी यूजर्स को काफी मदद मिलेगी। साल 2023 में टाटा.ईवी ने ओपन कोलैबरेशन फ्रेमवर्क की शुरूआत की थी। इसमें चार्ज पॉइंट ऑपरेटर्स और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के साथ साझेदारी की गई। इसका लक्ष्य हाइवे जैसे जरूरी जगहों पर चार्जिंग पॉइंट्स बढ़ाना था, ताकि लंबी यात्राएं आसान हो सकें।
चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या 4 लाख
इसकी वजह से भारत में पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या दोगुनी से ज्यादा होकर 18,000 के पार पहुंच गई। टाटा.ईवी ने अब तक 1.5 लाख से ज्यादा प्राइवेट/होम चार्जर, 2500 कम्युनिटी चार्जर और 200 से ज्यादा शहरों में टाटा डीलरशिप पर 750 चार्जर पॉइंट लगाए हैं। अब टाटा ईवी ओपन कोलैबरेशन 2.0 के माध्यम से भारत में ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम को तेजी से बढ़ाना चाहती है। अगले दो सालों में चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या 4 लाख से ज्यादा होगी।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि फरवरी 2025 के दौरान कई दिग्गज कार निर्माता कंपनियां अपने पॉपलुर मॉडल पर बंपर डिस्काउंट दें रही है। बता दें कि यह डिस्काउंट अधिकतम 4 लाख रुपए तक जाती है। बता दें कि डिस्काउंट में मिल रहे इन मॉडल में इलेक्ट्रिक कार भी है।
गाड़ियों पर मौजूद कैश डिस्काउंट
इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए कस्टर अपने नजदीकी डीलरशिप से बात कर सकते हैं। हाल ही पॉपलुर सेडान अमेज पर फरवरी महीने में ज्यादा 1.07 लाख रुपए की छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट अमेज के सेकंड जेनरेशन मॉडल पर मिल रही है। हाल ही कंपनी ने होंड़ा अमेज के थर्ड जनरेशन को लॉन्च किया। देश की टॉप सेलिंग मिड साइज एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियों पर फरवरी महीने में लाखों रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
स्कॉर्पियो क्लासिक बेस पर मिल रही लाखों की छूट
बता दें कि MY2024 स्कॉर्पियो क्लासिक बेस S ट्रिम पर ज्यादा से 1.25 लाख रुपए की छूट मिल रही है। वहीं बात करें तो MY2024 स्कॉर्पियों N पर ज्यादा से ज्यादा 90000 रुपए की डिस्काउंट मिल रहा है। धांसू ऑफ रेडिंग एसयूवी में से महिंद्रा थार पर फरवरी महीने में 1 लाख रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंटके साथ फरवरी महीने में नई एसयूवी खरदीने के लिए प्लानिंग कर रहे है तो आपके लिए महिंद्रा बोलेरो एक शानदार ऑप्शन है।
महिंद्रा बोलेरों पर इतना मिलेगा डिस्काउंट
महिंद्रा बोलेरों पर इस दौरान अधिकतम 1.40 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट MY2024 बोलेरों पर मौजूद है। मारुति की टॉप सेलिंग एसयूवी में से एक ग्रैंड विटारा पर भी फरवरी के महीने में शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।