Sunday, September 29, 2024

MP News: सीएम मोहन यादव करेंगे 50वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ, देश-विदेश से जुटेंगे लोग

भोपाल। संस्कृति और विरासत के उत्सव खजुराहो नृत्य समारोह- 2024 का शुभारंभ प्रदेश के सीएम मोहन यादव 20 फरवरी को शाम सात बजे करेंगे। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान उप-संचालक, संस्कृति वंदना पाण्डेय एवं निदेशक, अकादमी जयंत माधव भिसे ने दी। बता दें 1975 में खजुराहो नृत्य महोत्सव शुरू हुआ था। इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है।

1975 में हुई शुरुआत

बता दें 1975 में खजुराहो नृत्य महोत्सव की शुरुआत हुई। वहीं इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो के प्रभारी अधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि संग्रहालय द्वारा पारंपरिक कलाओं का राष्ट्रीय समारोह का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक प्रतिनिदन शाम 5 बजे से किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश से लोग जुटेंगे।

दोपहर 12 बजे से 09 बजे तक की टाइमिंग

20 फरवरी से आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो का समय दोपहर 12 बजे से 09 बजे तक पर्यटकों एवं दर्शकों के लिए किया गया है। समारोह के उद्घाटन सत्र में सीएम मोहन यादव के अलावा संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति, एनपी नामदेव शामिल होंगे।

Ad Image
Latest news
Related news