भोपाल। एमपी में तेज गर्मी ने दस्तक दी है। शनिवार को भोपाल सहित 14 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों का शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। हालांकि ऐसा मौसम लंबे समय तक नहीं रहेगा, जल्द ही बारिश का अनुमान है। हल्की […]
भोपाल। एमपी में तेज गर्मी ने दस्तक दी है। शनिवार को भोपाल सहित 14 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों का शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। हालांकि ऐसा मौसम लंबे समय तक नहीं रहेगा, जल्द ही बारिश का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों ने 20 और 21 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में ज्यादा बारिश हो सकती है। शनिवार की स्थिति देखी जाए तो इस मौसम में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भोपाल सहित 14 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। भोपाल में तो शनिवार रात को भी गर्मी का एहसास हुआ। धार प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को नर्मदा पुरम, भोपाल, उज्जैन, खंडवा, टीकमगढ़, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, बैतूल, दमोह, शाजापुर, गुना, सागर मंडला, उज्जैन, खंडवा में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है। शनिवार को उज्जैन में न्यूनतम 15 अधिकतम 32.2, भोपाल में न्यूनतम 15.4 अधिकतम 31.8, ग्वालियर में न्यूनतम 9.5 अधिकतम 29.1, जबलपुर में न्यूनतम 14 अधिकतम 29.4 इंदौर में न्यूनतम 16.2 अधिकतम 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी जिले के पीपरसमा में 8.2 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 9, अशोकनगर की आवरी में 8.8, छतरपुर के बिजावर में 9.02 और ग्वालियर में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।