Saturday, September 28, 2024

भोपाल में 50 से ज्यादा किसान हिरासत में, आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे दिल्ली

भोपाल। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। इसको लेकर किसानों को दिल्ली पहुंचने से पहले रोका जा रहा है। भोपाल में कनार्टक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे करीब 50 लोगों को ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। वहीं उनको एक मैरिज हाल में रखा गया है।

किसानो को जानें से रोका गया

फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि दिल्ली जा रहे लोगों की निगरानी की जा रही है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। इसको लेकर किसानों को दिल्ली पहुंचने से पहले रोका जा रहा है। इसमें एक किसान नेता की पत्नी के घायल होने की जानकारी।

किसानों ने बताया

इसी आंदालन में शामिल होने जा रहे 50 से ज्यादा किसानों को भोपाल में कनार्टक एक्सप्रेस से उतारकर भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके लिए पुलिस ने रेलवे पुलिस बल की भी मदद ली। देर रात तक अज्ञात स्थान पर एक मैरिज हाल में उनको रखा जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर किसानों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता शिवकुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। उनसे अभद्रता की जा रही है, उनकी गिरफ्तारियां हो रही हैं।

किसान जा रहे थे दिल्ली

किसान नेताओं की मानें तो 70 के करीब किसान कनार्टक संपर्क क्रांति से दिल्ली जा रहे थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में प्रतिबंधात्मक धारा लगा दी गई है। इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों के कनार्टक एक्सप्रेस से दिल्ली जाने की जानकारी मिली थी। उनको समय रहते स्टेशन पर उतारा गया। इनमें अधिकांश रायसेन नर्मदापुरम और इटारसी के किसान थे। सभी को सुरक्षित स्थान पर एक मैरिज गार्डन में रखा गया है।

Ad Image
Latest news
Related news