Saturday, September 28, 2024

Revanchal Express: रीवा रेवांचल एक्सप्रेस के AC कोच में चली गोली, 40 घंटे बाद GRP ने दर्ज की FIR

भोपाल। शुक्रवार रात लगभग दो बजे जब ट्रेन सागर से पथरिया के रास्ते में थी तभी ए वन कोच में गोली की आवाज सुनकर यात्री घबरा गए। जानकारी लगने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस सक्रिय हुई और अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

रेवांचल एक्सप्रेस में चली गोली

रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से प्रदेश के विंध्य क्षेत्र स्थित रीवा के लिए चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में गोली चलने की घटना सामने आई है। दो दिन तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन आला अधिकारियों को मामले की जानकारी लगने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस सक्रिय हुई और अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि गोली सीट पार करते हुए कोच में जा लगी।

कांग्रेस विधायक के गगमैन ने चलाई गोली

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग दो बजे जब ट्रेन सागर से पथरिया के रास्ते में थी तभी एसी कोच में गोली की आवाज सुनकर यात्री घबरा गए। सूत्रों के मुताबिक एसी कोच में सफर कर रहे विंध्य क्षेत्र के एक कांग्रेस विधायक के गनमैन ने गोली चलाई थी लेकिन गोली चलाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद इस मामले को दबाने में जीआरपी व रेलवे के कुछ अधिकारी जुटे रहे। शनिवार सुबह ट्रेन जब रीवा स्टेशन के कोच मेंटीनेंस यार्ड में पहुंची तो सीएनडब्ल्यू विभाग के कर्मचारी ने कोच में 5 एमएम गोली के निशान देखे। इसके बाद मौके पर RPF का दल पहुंचा और इसकी जांच की।

Ad Image
Latest news
Related news