Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • कौन हैं डॉक्टर महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय? जिन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं डॉक्टर महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय? जिन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए फील्ड जमाना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश में इलेक्शन को ध्यान में रखते हुए राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी करना शुरू कर दिया है। एमपी में सतीश उपाध्याय और डॉ. महेंद्र सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। जानिए कौन हैं ये जिनको मिली है […]

Advertisement
  • January 28, 2024 3:46 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए फील्ड जमाना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश में इलेक्शन को ध्यान में रखते हुए राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी करना शुरू कर दिया है। एमपी में सतीश उपाध्याय और डॉ. महेंद्र सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। जानिए कौन हैं ये जिनको मिली है इतनी बड़ी जिम्मेदारी।

बनाए गये प्रदेश अध्यक्ष और सह प्रभारी मंत्री

अप्रैल में संभावित लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी ने सभी राज्यों में सह प्रभारी और चुनाव प्रभारी की सूची जारी की है। 23 राज्यों के लिए जारी की गई सूची में एमपी को भी प्रभारी और सह प्रभारी मिले हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए लगी bjp ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में डॉ. महेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है, जबकि सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। महेंद्र सिंह यूपी विधानमंडल के सदस्य हैं, जबकि सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

राजनेता के साथ वकील भी है महेंद्र

महेंद्र एक राजनेता के साथ-साथ वकील भी हैं। उनका जन्म यूपी के प्रतापगढ़ में हुआ। वर्ष 1992 में डॉक्टर महेंद्र सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1995 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। वर्ष 2023 में उन्होंने अपनी Phd पूरी की है। संभावना जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही डॉक्टर महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय एमपी का दौरा करेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे।

कौन हैं डॉ. महेंद्र सिंह?

आपको बता दें कि डॉक्टर महेंद्र सिंह वर्ष 2012 से यूपी के विधान परिषद के सदस्य एमएलसी हैं। पहले भी यूपी में जल शक्ति मंत्री भी रह चुके हैं। इसके पहले वे bjp के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, असम के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा में bjp के चुनाव प्रभारी की भूमिका का दायित्व भी निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में असम में bjp को भारी सफलता भी हासिल हुई है।

कौन हैं सतीश उपाध्याय?

गौरतलब है कि सतीश उपाध्याय दिल्ली के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। इसके साथ ही वह एनडीएमसी में उपाध्यक्ष भी है। इसके अलावा साल 2018-19 के चुनाव के दौरान एमपी में भी सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए bjp ने एमपी में दोबारा बड़ी जिम्मेदारी देकर भेजा गया है। आपको बता दें कि वर्ष 2023 के अंतिम में हुए एमपी विधानसभा चुनाव के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व में दो नेताओं को एमपी भेजा था। bjp ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को एमपी का चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया था।


Advertisement