Saturday, September 28, 2024

MP Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन जिलों में हो सकती है बूंदा-बांदी

भोपाल। एमपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार-शनिवार रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले दिनों जहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे पहुंच गया था।

छतरपुर रहा सबसे ठड़ा

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज हुई। पिछले दिनों जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के भी नीचे पहुंच गया था। वहीं, अब उसमें बढ़त दर्ज हुई है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह तापमान छतरपुर जिले के बिजावर में रिकॉर्ड हुआ है।

घना कोहरा दर्ज किया गया

वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा और कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में अशोकनगर के आवरी और दतिया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर के खजुराहो में 5.8 और शाजापुर के गिरवर में 5.5, ग्वालियर में 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के मुख्य स्थान का न्यूनतम और अधिकतम तापमान देखा जाए तो दतिया में 5, पचमढ़ी में 5, राजगढ़ में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम 25.8, भोपाल में न्यूनतम 10.4, ग्वालियर में न्यूनतम 5.2, अधिकतम 25.3, इंदौर में न्यूनतम 11.4, इंदौर में 26.8, जबलपुर में न्यूनतम 9.6, अधिकतम 25.1, डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में शीतल दिन रहने की चेतावनी जारी की है। इनमें मऊगंज, छतरपुर, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में अति घना कोहरा छाए रह सकता है। इस कारण इन स्थानों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह सकती है।

बारिश का अलर्ट जारी

इन जिलों में निवाड़ी, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड जिले शामिल हैं। जबकि मुरैना, रीवा, टीकमगढ़, अशोकनगर, मऊगंज, पन्ना, सतना, शिवपुरी और श्योपुर में कहीं-कहीं दृश्यता घटकर 50 से 500 मीटर के बीच रह सकती है। इन जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू कश्मीर में पहुंचने की आशंका के चलते प्रदेश की जबलपुर संभाग में 28 और 29 जनवरी को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

Ad Image
Latest news
Related news