Saturday, September 28, 2024

MP Weather News: ठंड से कापा एमपी, पहाड़ों की बर्फबारी का दिखा असर

भोपाल। एमपी में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हिमालय की पहाड़ी में बर्फ बारी का असर राजधानी भोपाल में नजर आ रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में बुधवार को तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

तापमान में आई भारी गिरावट

राजधानी भोपाल में न्यूनतम टेंपरेचर की बात करें तो यहां पर 7.3 डिग्री पर पहुंच गया। हवाओं का रुख भी उत्तरी होने से प्रदेश में कड़की की सर्दी पड़ रही है अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हवा का रुख उत्तर पूर्वी होने के कारण ठड़क का एहसास बना रहेगा।

शीतलहर का दिखा असर

वहीं प्रदेश में सबसे कम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया व शाजापुर में दर्ज किया गया। दतिया में शीतलहर रही। प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। इसमें राजधानी भी शामिल है।

ठंड का टूटा रिकॉर्ड

IMD से मिली जानकारी अनुसार बुंदेलखंड इलाका ठंड से कांप रहा है। छतरपुर का बिजावर इस हफ्ते में दूसरी बार देश का सबसे ठंडे शहर के रूप में दर्ज किया गया है। बुधवार को तो ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा 1 डिग्री से नीचे पहुंचकर 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। देश में 2 नंबर पर एमपी के शाजापुर का तापमान रहा जहा पारा 2.5 हो गया वहीं तीसरे नंबर पर अशोकनगर जिले के आंवरी में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 4 नंबर पर हरियाणा का चंडीगढ़ एयरपोर्ट जहां 3.3 डिग्री, पांचवे नंबर पर एमपी के सीहोर में 3.4 डिग्री, अंबाला हरियाणा में 3.4, पंचकूला हरियाणा में 3.5 डिग्री, भटिंडा पंजाब में 3.4 डिग्री, चंडीगढ़ सिटी 3.6 डिग्री, पटियाला पंजाब में 3.6 डिग्री और मध्य प्रदेश के सतना में 3.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Ad Image
Latest news
Related news