भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। अचानक से कई शहरों के तापमान में उछाल देखने को मिला है। वहीं, कई शहरों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। IMD ने आने वाले दिनों में तेजी से तापमान में गिरावट होने की चेतावनी जारी की […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। अचानक से कई शहरों के तापमान में उछाल देखने को मिला है। वहीं, कई शहरों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। IMD ने आने वाले दिनों में तेजी से तापमान में गिरावट होने की चेतावनी जारी की है।
एमपी में पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी और छतरपुर जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। ग्वालियर और खजुराहो दतिया में घना कोहरा छाए रहने के कारण विजबिलटी घटकर 50 मीटर रह गई। प्रदेश की सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले स्थान में सिंगरौली शहर का देवरा रहा, जहां 5.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। खजुराहो में 6, रीवा में 5.1, छतरपुर के बिजावर में 6, शिवपुरी के पिपरसमा में 6.01 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं, 5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में दतिया शामिल रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.4, ग्वालियर में 22.6, पन्ना में 24, खजुराहो में 24 और सीधी में 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस सिंगरौली और रीवा में दर्ज किया गया।
सोमवार को प्रमुख स्थानों के तापमान को देखा जाए तो छिंदवाड़ा में सबसे कम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां आसमान साफ रह सकता है। हालांकि सुबह-सुबह कहीं-कहीं धुंध देखी जा सकती है। भोपाल में अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की अशंका हैं।
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई शहरों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में विजबिलटी घटकर 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रह सकती है। रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, मंदसौर, नीमच, दतिया, ग्वालियर और भिंड जिला में घना कोहरा छाया रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार को भी प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 17 जनवरी तक पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।