Saturday, September 28, 2024

MP weather Update: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। एमपी में इन दिनों कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। कोहरे के कारण राज्य के कई इलाकों में ठंड कम हो गई है। हालांकि IMD ने राज्य में अगले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रीवा समेत कई शहरों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।

कई इलाकों में शीत लहर

मध्यप्रदेश में भरी ठंड के मौसम में न्यूनतम तापमान में उछाल आ रहा है। मंगलवार को प्रदेश के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान चढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। जनवरी के महीने में तापमान गिरने की बजाए, वृद्धि होना मौसम विशेषज्ञों को चौंका रहा है। हालांकि कुछ स्थानों में दर्ज किए गए तापमान में गिरावट भी आई है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच की दूरी कम हुई है। इस कारण कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा।

अधिकतम तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो (छतरपुर), ग्वालियर में दर्ज किया गया। खजुराहो (छतरपुर) में शीतल दिन रहा। विदिशा, निवाड़ी, ग्वालियर, टीकमगढ़, अशोकनगर, पूर्वी शिवपुरी, राजगढ़ और भोपाल में घने कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर अतिघना कोहरा रहा।

मुख्य स्थानों का तापमान

मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर के खजुराहो में 10, ग्वालियर में 10 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 10.4, शहडोल के कल्याणपुर में 10.1, दतिया में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि 5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में ग्वालियर 13.4, दतिया 13.7, शिवपुरी के पिपरसमा 14.02, टीकमगढ़ 15, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 14.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। भोपाल जिले में न्यूनतम तापमान 13.3, जबकि अधिकतम 25.7, ग्वालियर में 10 डिग्री न्यूनतम, 13.4 अधिकतम, इंदौर में 15.3 न्यूनतम, 26.9 अधिकतम, जबलपुर में 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 27.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

IMD ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रीवा, उज्जैन, सागर, मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में और ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। उपरोक्त सभी शहरों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से नीचे भी आ सकती है। विभाग ने अपनी दृष्टिकोण में अगले 24 घंटे के दौरान बार कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं कोहरे के कहर से आमजन को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेंन, बस, फ्लाइटें रद्द कर दी गई है।

Ad Image
Latest news
Related news