Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पल – पल बदल रहा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पल – पल बदल रहा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम गया है। बारिश थमने के बाद अब प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी हो गया। यही कारण है कि IMD ने प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ अगले 24 घंटे के […]

Advertisement
  • December 10, 2023 9:00 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम गया है। बारिश थमने के बाद अब प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी हो गया। यही कारण है कि IMD ने प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ अगले 24 घंटे के अंदर प्रदेश भर में एक और सिस्टम सक्रिय होने वाला है। जिस कारण प्रदेश भर में बादल छाए रहने के अनुमान हैं।

IMD ने जारी किया अलर्ट

बता दें कि एमपी के 20 से ज्यादा शहरों में 15 डिग्री से नीचे तापमान पहुंच गया है। वहीं उमरिया में 11.3 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान दर्ज किया है। अब अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। बढ़ती हुई सर्दी के चलते पाला पड़ने का असर खेतों पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही सर्दी से किसानों में पाला लगने का डर सता रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, सीधी, सिंगरौली और जिले में घना कोहरा छाएगा।

येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शहडोल संभाग के जिलों के साथ हरदा, रायसेन, रीवा, पन्ना, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, जबलपुर, अशोकनगर और शिवपुरी जिले में हल्का कोहरा छाएगा। अगले 72 घंटे के दौरान धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट आएगी। IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में भिंड, सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर, छिंदवाडा, डिंडोरी, बालाघाट जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होगी और वज्रपात भी संभव है, शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सबसे कम तापमान इस शहर का रहा

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके अलावा छिंदवाड़ा में 12.1, ग्वालियर में ,12 डिग्री जबलपुर में 13.4, सागर में 12.3, मलाजखंड में 13.01, भोपाल में 14.01, इंदौर में 15.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।


Advertisement