Friday, September 20, 2024

MP Election 2023: सिलावट के गढ़ में प्रियंका गांधी का प्रहार, अब अक्ल आएगी…

भोपाल। मध्य प्रदेश के चुनाव में हफ्ते भर से कम का समय बचा हुआ है, ऐसे में सभी पार्टिंयां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। एक तरफ बीजेपी मध्यप्रदेश के दौरे में है वही दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी जनसभाएं करने में पीछे नहीं हट रही है। बीजेपी और कांग्रेस पार्टी जोरों- शोरों से प्रचार में जुटी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बुधवार को मालवा पहुंची जहां उन्होंने एमपी के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट पर जमकर हमला बोला है।

तुलसी सिलावट को अक्ल आएगी

प्रियंका गांधी ने सांवेर में जनसभा की और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिलावट पर हमला बोला है उन्होंने आगे कहा कभी स्वास्थ्य मंत्री हुआ करते थे तुलसी सिलावट। कोरोना का समय चल रहा था। जनता ऑक्सीजन के लिए तरस रही थी। तब वह सौदेबाजी कर रहे थे। अच्छा हुआ वह हमारी पार्टी छोड़कर चले गए उन्हें अक्ल आ जाएगी, उन्होंने आगे कहा- सत्ता से कुछ समय राजनेताओं को सत्ता से बाहर करना जरुरी होता है। तभी वो सीखता है इससे नेता की सेहत भी ठीक रहती है।

प्रियंका गांधी ने किया वादा

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा- मप्र में 18 साल से शिवराज सरकार है, कितनो को रोजगार मिला. इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता स्व. राजीव गांधी को याद किया।
और जनता से प्रियंका गांधी ने वादे किये है

समर्थन मूल्य धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल करेंगे
महिलाओं के खाते में 1500 रुपये हर महीने खाते में भेजे जाएंगे
100 यूनिट बिजली बिल माफी, और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी
गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे
एमपी में जातिगत जनगणना कराएंगे
25 लाख रुपए तक हेल्थ बीमा और 10 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा मुफ्त मिलेगा
दलित, आदिवासी, ओबीसी, वर्ग के लिए बैकलॉग से पद भरेंगे
निशुल्क शिक्षा देने का भी वादा किया

Ad Image
Latest news
Related news