Friday, September 20, 2024

MP: मुख्यमंत्री के गृह जिले में नई तकनीक से बन रही है सड़क, क्या है ये तकनीक

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में एक नई तकनीक से सड़क बन रही है। नई तकनीक से बन रही सड़क एफडीआर तकनीक से बन रही है। इस तकनीक से बनाने वाली सड़क आम सड़क से सस्ता पड़ता है और मजबूत भी होती है। सबसे अच्छी बात है कि इससे बनने वाली सड़क से प्रदुषण भी नहीं होता है। हालांकि इस तकनीक से उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में सड़क बनती है लेकिन ऐसा पहली बार जब एफडीआर तकनीक से मध्य प्रदेश में सड़क बन रहा है।

क्या है एफडीआर तकनीक

प्राप्त जानकारी के अनुसार एफडीआर तकनीक से बनने वाले सड़के मजबूत होती है और इनको बनाने में खर्च भी कम लगता है। दरअसल एफडीआर तकनीक एक रीसाइक्लिंग सिस्टम के अंतर्गत काम करता है। कच्ची सड़क को उखाड़ कर उसे एक प्लान में ले जाय जाता है जहां पर जरुरी केमिकल और अन्य सामग्री मिला कर एक मिश्रण बनाया जाता है। जिसे पहली परत के तौर पर बिछाया जाता है उसके बाद उस पर फैलिक कपड़े को बिछाया जाता है। इस परत के डाबर को बिछाया जाता है। इस तकनीक से बनाने वाली सड़के मजबूत होती है।

Ad Image
Latest news
Related news