Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 2 पुलिसकर्मी की मौत

रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 2 पुलिसकर्मी की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा रतलाम जिले के 8 लेन पर हुआ। हादसे में बिहार पुलिस की एसोजी की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से एसआई मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार की मौत हो गई। वहीं 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। […]

Advertisement
accident in Ratlam
  • May 28, 2025 8:39 am IST, Updated 11 months ago

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा रतलाम जिले के 8 लेन पर हुआ। हादसे में बिहार पुलिस की एसोजी की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से एसआई मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार की मौत हो गई। वहीं 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।

4 पुलिसकर्मी घायल

जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल से मुलाकात की। साथ ही इलाज की जानकारी ली। हादसा सुबह के समय लगभग 11 बजे जिले के 8 लेन पर हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बता दें कि 8 लेन पर बिहार एसओजी का स्कार्पियो वाहन बीआर-02 पीके 3135 अनियंत्रित होकर दो से तीन बार पलटी खा गई। इससे गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी भी बाहर की ओर गिर गए। हादसे में एसआई और कास्टेबल कुमार की मौत हो गई। वाहन में सवार आरक्षक मिथिलेश पासवान,जीवधारी कुमार, संतोष कुमार और रंजन कुमार को गंभीर चोट आई है।

मामले में केस दर्ज

मेडिकल कॉलेज में चारों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत होने पर उन्हें इंदौर ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक तेज गति से चल रही पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।


Advertisement