भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया है। नौरोजाबाद के अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया है। नौरोजाबाद के अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे।
मृतक की पहचान रामपति बैगा के रुप में हुई है। जो ओदरी पाली के रहने वाले हैं। दूसरे मृतक का नाम बिसाहू बैगा के रुप में हुई है जो मढ़ा पाली ग्राम अमड़ी के रहने वाला था। दोनों बाइक नंबर एमपी 65 एम 3523 से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा के पास तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पुलिस को और एंबुलेंस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा गंभीर रूप से घायल बिसाहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं प्यारेलाल की हादसे के बाद ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कार के कुछ टूटे हुए हिस्से बरामद किए गए हैं। कार के टूटे हिस्से से यह स्पष्ट होता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज रही होगी। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए से वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं , ताकि आगे ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।