भोपाल। सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर के रिलेशनशिप की खबरें कुछ पहले ही सुर्खियों में आई थीं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। कई बार दोनों को साथ में देखे […]
भोपाल। सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर के रिलेशनशिप की खबरें कुछ पहले ही सुर्खियों में आई थीं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। कई बार दोनों को साथ में देखे जाने के बाद खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दोनों ने एक-दूसरे को अपने परिवार वालों से मिलवाया था, लेकिन लगता है कि अब दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। इनके रिश्ते का समय काफी छोटा रहा। जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। बताया गया कि यह फैसला दोनों ने एक-दूसरे के परिवार से मिलने के बाद लिया है। सिद्धांत ने ही पहले ब्रेकअप करने की बात कही है। फैंस हैरान हैं कि आखिर ऐसा हुआ क्यों। जो दोनों का रिश्ता इतना जल्दी टूट गया। दोनों का रिश्ता क्या बस कुछ ही समय के लिए था। वैसे बता दें कि दोनों ने अभी तक इस रिलेशन की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
वैसे सिद्धांत से पहले सारा का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ा था। दोनों के लिंकअप की खबरें काफी समय तक सुर्खियों का हिस्सा रहीं। हालांकि क्रिकेटर ने इस खबर को केवल अफवाह बताया था। उन्होंने बताया था कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। उनका पूरा ध्यान अभी अपने क्रिकेट करियर पर है। वहीं सिद्धांत की बात करें तो सिद्धांत का नाम सारा से पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ा था। इसको लेकर भी पिछले साल खबर आई थी कि दोनों का किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो गया।