Advertisement
  • होम
  • व्यापार
  • पहली बार नीलाम होगा भारत का दुर्लभ ब्लू हीरा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

पहली बार नीलाम होगा भारत का दुर्लभ ब्लू हीरा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

भोपाल। भारत की शाही विरासत से जुड़ा 23.24 कैरेट का ऐतिहासिक ‘गोलकोंडा ब्लू’ हीरा नीलामी के लिए रखा जाएगा। जिनेवा में 14 मई को पहली बार ब्लू हीरा नीलामी में रखा जाएगा। इस नीले हीरे की अनुमानित कीमत 300 से 430 करोड़ रुपये बताई गई है। 14 मई को होगी नीलामी भारत की शाही विरासत […]

Advertisement
rare blue diamond
  • April 15, 2025 8:21 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल। भारत की शाही विरासत से जुड़ा 23.24 कैरेट का ऐतिहासिक ‘गोलकोंडा ब्लू’ हीरा नीलामी के लिए रखा जाएगा। जिनेवा में 14 मई को पहली बार ब्लू हीरा नीलामी में रखा जाएगा। इस नीले हीरे की अनुमानित कीमत 300 से 430 करोड़ रुपये बताई गई है।

14 मई को होगी नीलामी

भारत की शाही विरासत का गोलकोंडा ब्लू हीरा 14 मई को जिनेवा में क्रिस्टीज के मैग्नीफिसेंट ज्वेल्स सेल में पहली बार नीलामी के लिए रखा जाएगा। जिनेवा के फोर सीजन्स होटल डेस बर्गेस में यह नीलामी लाइव होगी। पेरिस के मशहूर डिजाइनर जेएआर ने इस चमकीले ऐतिहासिक नीले हीरे को एक आकर्षक आधुनिक अंगूठी में जड़ा है। गोलकुंडा खदानों से खोजे गए इस हीरे पर कभी इंदौर और बड़ौदा के महाराजाओं का स्वामित्व रहा है।

दुनिया का सबसे दुर्लभ हीरा

क्रिस्टी के अंतर्राष्ट्रीय आभूषण के प्रमुख राहुल कडाकिया ने बताया कि शाही विरासत संजोए हुए द गोलकोंडा ब्लू असाधारण रंग और आकार की वजह से दुनिया के सबसे दुर्लभ नीले हीरों में से एक है। यह नीलामी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका संबंध भारतीय राजघराने से है। यह हीरा तेलंगाना की गोलकुंडा खदानों से मिला है, जहां से दुनिया के प्रसिद्ध हीरों का खनन होता है। उन्होंने बताया कि अपने 259 साल के इतिहास में क्रिस्टी को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण गोलकोंडा हीरा पेश करने का सम्मान मिला है।

इंदौर के सम्राट का स्वामित्व

इसमें प्रिंसी, आर्चड्यूक जोसेफ और विटल्सबैक शामिल हैं। द गोलकोंडा ब्लू पर कभी इंदौर के सम्राट महाराजा यशवंत राव होल्कर द्वितीय का स्वामित्व था। महाराजा होल्कर 1920 और 1930 के दशकों में अपनी आधुनिक सोच और अंतर्राष्ट्रीय जीवनशैली के लिए जाने जाते थे। 1923 में महाराजा के पिता ने फ्रांसीसी घराने चौमेट से इस हीरे का कंगन बनवाया। इससे पहले उन्होंने उसी जौहरी से दो गोलकोंडा इंदौर पीयर्स हीरे भी खरीदे थे।


Advertisement