Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • एमपी बजट में पर्यटन के प्रोत्साहन के लिए 505 करोड़ का प्रावधान, 14 नए स्मारकों का होगा निर्माण

एमपी बजट में पर्यटन के प्रोत्साहन के लिए 505 करोड़ का प्रावधान, 14 नए स्मारकों का होगा निर्माण

भोपाल। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि पर्यटन पर सरकार ज्यादा ध्यान दे रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 507 करोड़ से 14 स्मारकों का निर्माण होगा। सरकार ने धर्म, संस्कृति पर्यटन के लिए 1160 करोड़ का प्रावधान किया है। बजट सत्र के बीच जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार में […]

Advertisement
MP budget
  • March 12, 2025 9:06 am IST, Updated 12 hours ago

भोपाल। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि पर्यटन पर सरकार ज्यादा ध्यान दे रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 507 करोड़ से 14 स्मारकों का निर्माण होगा। सरकार ने धर्म, संस्कृति पर्यटन के लिए 1160 करोड़ का प्रावधान किया है। बजट सत्र के बीच जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार में सदन में कहा कि सरकार विधानसभा में झूठे आंकड़े पेश कर रही है।

प्रदेश में बनेंगे 11 महाविद्यालय

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी। इसके अंतर्गत ग्रामीण नागरिकों को सस्ता और सुलभ परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा। परिवहन के संसाधन, अधोसंरचना और आधारभूत सुविधाओं के विकास का लक्ष्य इस योजना के अंतर्गत निहित है। सरकार की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम करेगी। परिवहन के लिए 80 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया है। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत 100 करोड़ राशि निश्चित की गई है। प्रदेश में 11 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय खोले जाएंगे।

जल जीवन मिशन के लिए प्रावधान

स्वास्थ्य के लिए 23 हजार 533 करोड़ का प्रावधान है। पंचायत और ग्रामीण विकास के लिए 19 हजार 50 करोड़ की राशि निश्चित की गई है। नगरीय विकास के लिए 18 हजार 715 करोड़ निश्चित किए गए है। ऊर्जा के लिए 19 हजार करोड़ की राशि निर्धारित है। जल जीवन मिशन के लिए 17 हजार 135 करोड़ की राशि का प्रावधान है। सड़कों और पुल के लिए 16 हजार 436 करोड़ की राशि का प्रावधान है। सिंचाई परियोजना के लिए 17 हजार 863 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।

धार में बनेगा डायनासोर जीवाश्म केंद्र

कृषि के लिए 58 हजार 257 करोड़ की राशि निर्धारित की है। श्रम विभाग के लिए 1108 करोड़ की राशि का प्रावधान है। धार में डायनासोर जीवाश्म केंद्र बनाया जाएगा। खनिजों का संरक्षण भी किया जाएगा। राज्य में MIT की स्थापना की जाएगी। 22 ITI कॉलेज खोले के लिए काम किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे। सभी शासकीय वाहनों को 15 साल के बाद व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी के जरिए स्क्रैप कराया जाना अनिवार्य होगा।

Tags

MP Budget

Advertisement