Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बजट में छात्रों के लिए बड़ी घोषणा, विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

बजट में छात्रों के लिए बड़ी घोषणा, विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार दूसरा बार विधानसभा में अपना पूर्ण बजट पेश कर रही है। विधानसभा में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इस बजट को पेश कर रहे हैं। इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं से लेकर उद्यमियों को भी काफी उम्मीदें हैं। प्रदेश में बनेंगे खेल स्टेडियम जगदीश देवड़ा […]

Advertisement
mp budget 2025
  • March 12, 2025 6:45 am IST, Updated 12 months ago

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार दूसरा बार विधानसभा में अपना पूर्ण बजट पेश कर रही है। विधानसभा में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इस बजट को पेश कर रहे हैं। इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं से लेकर उद्यमियों को भी काफी उम्मीदें हैं।

प्रदेश में बनेंगे खेल स्टेडियम

जगदीश देवड़ा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएम युवा शक्ति योजना के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक सर्व सुलभ और सर्व सुविधा संपन्न स्टेडियम बनाया जाएगा। धान उपार्जन को प्रोत्साहन राशि देने के लिए 850 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़ प्रस्तावित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़ का आवंटित किए जाएंगे।

खेलो इंडिया सेंटर स्थापित होंगे

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। प्रदेश में 900 से ज्यादा आईटीआई हो जाएंगी। लाडली बहना योजना को अटल पेंशन योजना के साथ जोड़ा जाएगा। प्रदेश में 9 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टर्फ तैयार किए जाएंगे। सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिला मुख्यालय पर खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत

जगदीश देवड़ा ने कहा कि संबल योजना के तहत 700 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए जाएंगे। विदेश में पढ़ने के लिए छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रदेश में 3 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित किए जाएंगे। इस बार भी पिछले बार के बजट की तरह कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है। वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि श्री कृष्ण पाथेय के लिए 10 करोड़ रुपये का आवंटित किए जाएंगे। राम वन पथ गमन के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत होगी।


Advertisement