Advertisement

कपल्स ने की अनोखी शादी, कार्यक्रम को बनाया जीरो वेस्ट

भोपाल। शादी एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें काफी प्रदूषण होता है, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं देता है। आसमान में छोड़े जाने वाले पटाखे और आतिबाजी, कान फाड़ने वाले डीजे और पता नहीं क्या-क्या। लोग सोचते है कि इन सबके बिना शादी अधूरी है, पर ऐसा नहीं है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए […]

Advertisement
zero waste
  • February 15, 2025 11:24 am IST, Updated 1 week ago

भोपाल। शादी एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें काफी प्रदूषण होता है, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं देता है। आसमान में छोड़े जाने वाले पटाखे और आतिबाजी, कान फाड़ने वाले डीजे और पता नहीं क्या-क्या। लोग सोचते है कि इन सबके बिना शादी अधूरी है, पर ऐसा नहीं है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भी अच्छी शादी कराई जा सकती है।

पर्यावरम को मिला सकारात्म संदेश

ऐसा ही एक उदाहरण कपल्स ने अपनी शादी में कर दिखाया है। अश्विन मालवड़े और नुपुर अग्रवाल की अभी-अभी शादी हुई है। दोनों ने अभी नए रिश्ते में बंधे हैं। अश्विन मर्चेंट नौसेना में चीफ ऑफिसर है। वहीं नुपुर मार्केटिंग प्रोफेशनल है। दोनों ने अपनी शादी को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए संपन्न की। दोनों ने अपनी शादी को यादगार बनाने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण पर भी ध्यान दिया है। इन दोनों की शादी ने पर्यावरण को एक पॉजिटिव संदेश दिया है।

इस्तेमाल हुआ रीसाइकल्ड सामान

पर्यावरण को लेकर एक जैसे जुनून की वजह से ये दोनों नजदीक आए और उन्होंने अपनी शादी को जीरो-वेस्ट बनाने का फैसला किया। पुणे में हुई उनकी शादी लोगों को एक शानदार संदेश देने का बेहतरीन उदाहरण है। शादी में सजावट के लिए रीसाइकल्ड सामग्री और लोकल लेवल पर मिलने वाले फूलों का उपयोग किया गया, जिन्हें बाद में खाद के तौर पर इस्तेमाल में लिया गया। नुपुर ने अपनी मां की साड़ी से वेडिंग लहंगा बनाया, वहीं अश्विन की बारात इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आई, जिससे बारात से होने वाले प्रदूषण को रोका गया।

खाने को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया

शादी के बाद बचे हुए खाने को ज़रूरतमंदों के बीच बांटा गया। शादी के लिए की गई यात्रा से होने वाले कार्बन उत्सर्जन की भरपाई के लिए हर मेहमान के लिए चार पेड़ लगाए गए। यहां तक कि मिठाइयां भी उनके नाम के अक्षरों के रुप में बने स्टील के डिब्बें में बांटी गईं। इस तरीके से उन्होंने अपनी शादी को एक अनोखे आयोजन में बदल दिया। उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

आइडिया को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

अश्विन और नुपुर की अनोखी शादी की लोगों ने खूब प्रशंसा की। अनोखा आइडिया के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, तो दोनों ने साल 2020 में ‘Greenmyna’ की शुरुआत कर डाली।


Advertisement