Saturday, October 19, 2024

Gang Rape: दो बहनों के साथ जंगल में किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। उमरिया जिले में एक 13 साल की मासूम बच्ची और उसकी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला पाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां 13 साल की एक मासूम बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उसके एक जान-पहचान का व्यक्ति उन दोनों के पास आया।

छोटी बहन के साथ गंदा काम

व्यक्ति ने उनसे कहा कि चलो हम लोग कहीं घूम कर आते हैं, वहीं पार्टी करेंगे। वह दोनों उसके साथ चली गई। जहां उसने दोनों बहनों को जंगल में छोड़ दिया। कुछ देर बाद अपने 2 दोस्तों को लेकर आया। पहले उन सब ने मिलकर पहले खाना खाया। इसके बाद आरोपी ने बड़ी बहन को दोनों लड़कों पास वहीं जंगल में छोड़ दिया और छोटी बहन को अपने साथ घर ले आया। जहां उसने छोटी बहन के साथ गंदा काम किया। अगले दिन सुबह 8:00 बजे छोटी बहन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। इसके बाद रिश्तेदार की मदद से वह अपने घर पहुंची।

आरोपियों की तलाश जारी

घर आने के बाद भी बड़ी बहन का कुछ पता नहीं चला। बड़ी बहन एक दिन बाद आई तो उसने कहा कि उसके साथ भी उसके दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस हादसे की जानकारी दोनों बहनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ad Image
Latest news
Related news