Thursday, September 19, 2024

Robber Bride: 17 दिन बाद ही पति को धोखा देकर गहने और पैसे लेकर भागी दुल्हन, प्रेमी से रचाई शादी

भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन का एक और नया केस सामने आया है। गोल पहाड़ियां जनकरपुरी के निवासी संतोष प्रजापति की पत्नी शादी के 17 दिन के बाद ही घर से भाग गई। महीने बाद संतोष को अपनी पत्नी के कारनामे का पता चला। पत्नी ने फेसबुक मेंसेंजर के माध्यम से अपने पति संतोष को अपने घर से जाने की वजह बताई।

कई दिनों बाद इस बात का पता चला

वजह जाने के बाद से संतोष खुद को ठगा समझ रहा है।संतोष ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शादी से मिले गहने और घर में रखे पैसे लेकर भाग गई। उसकी पत्नी ने उसे घर से भागने की वजह दूसरी शादी बताई है। इसके बारे में पति को काफी देर से पता चला। अपनी शादी होने तक उसे सब ठीक लग रहा था। लेकिन शादी के बाद ही पत्नी के बात-व्यवहार में बदलाव आने लगा। एक रोज वो घर वापस आया और पता चला कि पत्नी घर से कही चली गई है।

पत्नी ने मायके जाने की बात कही

जब उसने इधर-उधर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी पत्नी अंजली मायके गई है। उसे अपने मायके की बहुत याद आ रही थी। लेकिन जब अंजली को कॉल किया तो उसने 2-3 बाद घर आने की बात कही। कई दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। एक दिन उसने अलमारी खोली तो वह हैरान रहा गया। उसने देखा कि शादी में मिले 4 लाख के गहने और 25000 नगद पैसे अलमारी से गायब थे। इसके बाद ही उसे एहसास हुआ कि उसकी पत्नी घर से गहने और जेवर लेकर भाग गई है।

बॉयफ्रेंड से की शादी

इसके बाद वो शादी कराने वाले नितिन कुशवाहा के पास गया तो उसने कह दिया कि हमारा काम रिश्ता कराना है। पत्नी रूके या भागे, उससे हमे कोई मतलब नहीं है। आखिरकार उसने पुलिस की मदद ली। जिसके बाद से अपने केस को लेकर वह थाने के चक्कर काट रहा है। एक रोज पत्नी ने फेसबुक मेसेंजर से बताया कि उसने दूसरी शादी कर लही है। पत्नी ने अपनी दूसरी शादी की फोटो भेज दी। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा देकर अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है।

Ad Image
Latest news
Related news