Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Prabhat Jha: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, एमपी के सीएम ने जताया दुख

Prabhat Jha: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, एमपी के सीएम ने जताया दुख

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का निधन हो गया है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह मूल रूप से बिहार के स्थानीय निवासी थे। राज्यसभा से 2 बार सांसद रहे बीजेपी नेता प्रभात झा ने दिल्ली […]

Advertisement
Prabhat Jha
  • July 26, 2024 4:59 am IST, Updated 11 months ago

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का निधन हो गया है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह मूल रूप से बिहार के स्थानीय निवासी थे। राज्यसभा से 2 बार सांसद रहे बीजेपी नेता प्रभात झा ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। वह बीजेपी के कई अहम पदों पर चुके थे। दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के प्रभारी भी रहे थे।

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एमपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा जी का निधन हो गया है। यह अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में उन्हें जगह दें और शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। मध्य प्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हमें सदैव प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति!

अंतिम संस्कार बिहार में किया जाएगा

बीजेपी ने प्रभात झा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। उन्हें विशेष विमान से आज शाम बिहार के सीतामढ़ी ले जाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा चुके प्रभात झा का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बिहार या मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा।


Advertisement