Friday, July 26, 2024

प्रदेश की इन 8 सीटों पर मतदान शुरू, 74 कैंडिडेट की किस्मत दाव पर

भोपाल। प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 13 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। चौथे फेज के साथ प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। पहले और दूसरे फेज में छह-छह, तीसरे फेज में 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। चौथे चरण में कुल 74 कैंडिडेट की किस्मत दांव पर है। ये 8 लोकसभा सीटें निमाड़ और मालवा क्षेत्र में आती हैं। पिछले चुनाव में इन सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था।

इन सीटों पर ऐसे हैं समीकरण

उज्जैन सीट

यहां बीजेपी से सांसद अनिल फिरोजिया व कांग्रेस से विधायक महेश परमार हैं। उज्जैन मुख्यमंत्री यादव का गृह जिला है, लिहाजा उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

रतलाम सीट

यहां से कांग्रेस के आदिवासी नेता विधायक कांतिलाल भूरिया लड़ रहे हैं। वे केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उनके सामने भाजपा की अनीता चौहान हैं। अनीता के पति नागर सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

इंदौर सीट

यहां कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम के नाम वापसी व बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा के शंकर लालवानी के सामने मजबूत चुनौती नहीं है। पर कांग्रेस नोटा अभियान से जीत का अंतर बढ़ाना भाजपा के लिए चुनौती है।

इतने लोग करेंगे मतदान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में मालवा-निमाड़ की 8 सीटों उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगोन और खंडवा में सोमवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मैदान में डटे 74 प्रत्याशियों का फैसला 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 675 मतदाता करेंगे।

Latest news
Related news