Monday, September 16, 2024

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के इस क्षेत्र में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, सुबह से नहीं डला एक भी वोट

भोपाल। लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान (Lok Sabha Election 2024) जारी है। बता दें कि आज प्रदेश की छह सीटों पर मतदना हो रहा है। जिसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट शामिल है। इन छह सीटों में छिंदवाड़ा सबसे हॉट सीट बताई मानी जा रही है।

यहां एक भी ग्रामीण ने नहीं किया मतदान

वहीं मतदान के बीच आ रही खबरों में जानकारी मिली है कि शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के बूचरो में लोगों ने मतदान (Lok Sabha Election 2024) का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का कहना है कि गांव में आए दिन बाघ का मूवमेंट होता रहता है, जिससे लोगों की जान को खतरे में बनी रहती है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार विरोध कर प्रशासन से तार फिनिशिंग करने की मांग की। लेकिन, प्रशासन की तरफ से उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे आए दिन बाघ और जंगली जानवर गांव के अंदर आ जाते हैं। यही नहीं कई बार तो बाघ हमला करके लोगों को घायल कर देते हैं और कई बार लोगों की जान तक ले लेते हैं। जिससे परेशान ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यहां 1354 मतदाता हैं लेकिन अभी तक एक ने भी मतदान नहीं किया है।

ईवीएम में आई खराबी

वहीं इसके अलावा बालाघाट जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम में खराब होने की भी खबर आई। बताया जा रहा है कि 10 वोट डलने के बाद ही ईवीएम में खराबी आ गई। फिलहाल पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है, जो वोट डालने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह जबलपुर जिले के आर्य कन्या शाला में बने पोलिंग बूथ की ईवीएम में भी खराबी आई है। हालांकि बाद में उसे ठीक कर लिया गया।

Ad Image
Latest news
Related news