Monday, September 16, 2024

Lok Sabha Election 2024: एमपी में सुबह 9 बजे तक 14.12 प्रतिशत मतदान, जानें कहां कितने फीसदी पड़ा वोट

भोपाल। देश भर में लोकतंत्र का महापर्व (Lok Sabha Election 2024) मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। बता दें कि आज प्रदेश की छह सीटों पर मतदना हो रहा है। जिसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट शामिल है। इन छह सीटों में छिंदवाड़ा सबसे हॉट सीट बताई मानी जा रही है। बालाघाट संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा के सभी मतदान केंद्रों में दोपहर 4 बजे तक वोटिग होगी।

सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

बता दें कि मप्र की छह सीटों पर सुबह नौ बजे तक 14.12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मंडला सीट पर सबसे ज्यदा 16.30 फीसदी मतदान हुआ तो सीधी में सबसे कम 11.93 प्रतिशत वोट पड़े।

बालाघाट सीट पर 14.39 फीसदी मतदान
छिंदवाड़ा सीट पर 15.50 फीसदी मतदान
जबलपुर सीट पर 13.50 फीसदी मतदान
मंडला सीट पर 16.30 फीसदी मतदान
शहडोल सीट पर 13.07 फीसदी मतदान
सीधी सीट पर 11.93 फीसदी मतदान

इतने वोटर्स डालेंगे वोट

प्रथम फेज (Lok Sabha Election 2024) में 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 57 लाख 20 हजार 780 पुरुष, 55 लाख 88 हजार 669 महिला और 187 थर्ड जेंडर वोटर है।

100 वर्ष से अधिक उम्र के 771 मतदाता

प्रथम फेज के कुल वोटर्स में 20 से 29 साल के वोटर्स की संख्या 26 लाख 54 हजार 434 है। वहीं, 18 से 19 साल के मतदाताओं का आकड़ा 3 लाख 44 हजार 244 है। इसके साथ 100 वर्ष से अधिक उम्र के 771 और 85 साल से अधिक उम्र के 46 हजार 463 वोटर्स है। सेवा वोटर्स की संख्या 10 हजार 522, अप्रवासी वोटर्स 31 और दिव्यांग वोटर्स की संख्या 1 लाख 42 हजार 10 है।

Ad Image
Latest news
Related news