Saturday, September 28, 2024

सीएम मोहन यादव ने फिर की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! नरोत्तम मिश्रा के दामाद को CMO में मिली जगह

भोपाल। एमपी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी प्रशासनिक टीम बनाना शुरू कर दी है। प्रदेश में शुक्रवार देर रात 15 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। आईएएस अधिकारी भारत यादव मंत्री मोहन सरकार में सचिव बनाए गए हैं, वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद अविनाश लवानिया को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव बनाया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बदले गए विभाग

मनीष रस्तोगी को सामान्य प्रशासन विभाग का मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं ओमप्रकाश श्रीवास्तव को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है। 1989 बैच के IAS विनोद कुमार, नवनीत मोहन कोठारी, अनिरुद्ध मुखर्जी, रवींद्र सिंह, भरत यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, तरुण कुमार, चंद्रशेखर वालिंम्बे, अभिजीत अग्रवाल, चंद्रमौली शुक्ला, गौतम सिंह, अदिती गर्ग और अंशुल गुप्ता के विभाग बदले गए हैं।

जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

ACS GAD विनोद कुमार को मंत्रालय से बाहर कर दिया गया है, उन्हें प्रशासन एकेडमी में DG बनाया गया है। लंबे समय से लूप लाइन में रहे तरुण पिथोड़े आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाए गए हैं। अभिजीत अग्रवाल आबकारी आयुक्त बने हैं, अनिरुद्ध मुखर्जी को आयुष विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

अंशुल गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के साथ प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम व कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अदिति गर्ग को सीएम की उप सचिव के साथ संचालक स्वास्थ्य भी नियुक्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Ad Image
Latest news
Related news