भोपाल। एमपी में अब तापमान बढ़ने लगा है। जिससे हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। भोपाल सहीत अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट आई है। IMD ने कई जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
शाजापुर में रहा सबसे कम तापमान
एमपी के अधिकांश शहरों में अब तापमान बढ़ने लगा है। सभी जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान काफी चढ़ा रहा। 16 दिन बाद राजधानी भोपाल का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार, मंगलवार की दरमियान रात को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शाजापुर के गिरवर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। छतरपुर के बिजावर में 8.4, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 7.8, अशोकनगर की आंवरी और सीहोर में 8.5, छतरपुर जिले के खजुराहो में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान
प्रमुख स्थानों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश की अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस की ऊपर ही रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, जबकि अधिकतम 15.9, ग्वालियर में न्यूनतम 10.5, अधिकतम 24.1, उज्जैन में न्यूनतम 11, अधिकतम 28.5, इंदौर में न्यूनतम 13, अधिकतम 26.4, राजगढ़ में न्यूनतम 9, जबलपुर में न्यूनतम 13.01, अधिकतम 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
छाया रहेगा हल्का कोहरा
हालांकि मौसम विशेषज्ञों की माने तो बुधवार को न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कुछ शहरों में हल्का से लेकर मध्यम कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की।
अलर्ट जारी
भिंड, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 200 से 800 मीटर की बीच रहने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल जिले की मौसम की बात की जाए तो बुधवार को यहां मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय कुछ धुंध दिखाई दे सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।