Saturday, September 28, 2024

अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर एमपी में फिर गरमाई सियासत, दिग्विजय सिंह ने की ये डिमांड

भोपाल। दिग्विजय सिंह ने रामलला के प्रतिष्ठित होने पर मंगल कामनाएं दी हैं, तो वहीं एक चर्च के ऊपर भगवान राम का झंडा लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरा है।

दिग्विजय ने बीजेपी पर कसा तंज

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आज भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पूरा देश राममय हो गया है। वहीं एमपी में इसे लेकर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राम मंदिर के मुद्दे को लेकर bjp सरकार पर लगातार हमलावर हैं। एक ओर जहां दिग्विजय सिंह ने रामलला के प्रतिष्ठित होने पर मंगल कामनाएं दी हैं, तो वहीं एक चर्च के ऊपर भगवान राम का झंडा लगाने को लेकर bjp सरकार को घेरा है। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने bjp पर तंज कसा है.

झंडा लगाने पर उठाए सरकार पर सवाल

एमपी राममय हो चुका है। हर घर के बाहर जय श्री राम का झंडा और नारे लगते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा एक चर्च पर भगवा झंडा लगाने की तस्वीर सामने आयी है, जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने इसे कानूनी अपराध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसी भी धर्मस्थल पर ज़बरदस्ती झंडा लगा देना क़ानून अपराध नहीं है? क्या इसे संज्ञान में ले कर इन लोगों को गिरिफ़्तार करेंगे?

भाजपा पर कसा तंज

दिग्विजय सिंह ने पहले अयोध्या के अर्धनिर्मित मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को गलत ठहराया था, वहीं अब उन्होंने इसे लेकर मंगलकामनाएं दी हैं। दिग्विजय सिंह ने भगवान राम के बाल स्वरूप चित्र को पोस्ट करते हुए लिखा, कि समस्त देशवासियों को अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में रामलला के विग्रह के प्रतिष्ठित होने की मंगल कामनाएं. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि “आशा है बीजेपी सरकार अब ये सुनिश्चित करेगी कि रामराज में नफरत-हिंसा की कोई जगह नही होगी। सब प्रेम से मर्यादा में रहकर अपने धर्मों का पालन करेंगे.”

Ad Image
Latest news
Related news