Saturday, September 28, 2024

MP News: 11 हजार रामभक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, CM बोले-अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा

भोपाल। देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी के नयन को 22 जनवरी का इतंजार है। मौसम और माहौल की तमाम मुश्किलों के बावजूद ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारे हवा में गूंज रहे है जो आध्यात्मिक अहसास दे रहे है। इसी क्रम में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर में हेमू कालानी स्टेडियम में 11 हजार रामभक्तों ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।

सीएम यादव ने किया हनुमान चालिसा का पाठ

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले देशभर में उत्सव की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भोपाल के संत हिरदाराम नगर में हेमू कालानी स्टेडियम में 11,000 रामभक्तों ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भी हनुमान चालीसा पाठ किया।

मोहन यादव बोले

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को इतिहास रचा जाएगा। रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है। अखंड भारत फिर बनेगा। अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा। राम मंदिर निर्माण इसका पहला चरण है। हमारा समय खराब है तो आक्रांताओं ने छिन्न भिन्न किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे आराध्य का मंदिर दुश्मनों की आंखों में खटकता था। वह समय खराब था, जब आतंकियो ने हमारे हाथ से वो छीना। अब फिर से अखण्ड भारत बनेगा। वहीं, हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि न नेहरू मंदिर बनवा पाए। न इंदिरा मंदिर बनवा पाई। मंदिर किसी ने बनवाया है तो वह मोदी जी है।

Ad Image
Latest news
Related news