Monday, September 16, 2024

MP Weather Update: गलन वाली ठंड पड़ना शुरू IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और कड़ाके की ठंड शुरु हो गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को नौगांव में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, इसके अलावा हिमालय और कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से एमपी मे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर से तापमान मे और गिरावट देखी जाएगी। जिसके चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शनिवार को प्रदेश में कई शहरों में बादल छाए रह सकते है।

तापमान मे लगातार आ रही है गिरावट

शुक्रवार को एमपी के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो नौगांव में 7.2 डिग्री, ग्वालियर में 7.8 और मलाजखंड में 7.9 डिग्री सेल्सियस रीवा में 7.6, न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर में 8.6, भोपाल में 13.02 मंडला में 8.5 और इंदौर में 15.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

25 दिसंबर को और गिरेगा पारा

फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके सक्रिय होने की वजह से हवा के साथ नमी आ रही है। ऐसे में कई शहरों में बादल छाने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही तापमान में तेजी से गिरावट होगी और ठंड के साथ कई शहरों में शीतलहर भी चलने के आसार हैं. IMD के मुताबिक 25 दिसंबर से पारा और गिरेगा, जिसके चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

Ad Image
Latest news
Related news