Friday, October 18, 2024

MP News: संविदा स्वास्थयकर्मियों की आज परिवार सहित भूख हड़ताल, सरकार से हैं ये मांगे

भोपाल। अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे एनएचएम के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सोमवार यानी आज भोपाल में जुटेंगे। वे परिवार के साथ नीलम पार्क में धरने पर बैठेंगे। इसके बाद वे रैली के रूप में सीएम हाउस भी जाएंगे। बता दें कि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर मांगों की अर्जी मुख्यमंत्री को सौंपकर आदेश जारी करने की गुहार लगाएंगे।

18 अप्रैल से हड़ताल जारी

एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। मंत्रियों के बंगले का घेराव के अलावा वे जेपी हॉस्पिटल कैम्पस में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अब वे 8 मई यानी आज से परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

ये हैं मांगे

डॉक्टरों की मांग है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए। अन्य कर्मचारियों को 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतनमान तत्काल लागू किया जाए। सीएचओ कैडर को MLHP के तहत नियमित किया जाए।

वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स ठेका प्रथा खत्म की जाए। सपोर्ट स्टॉफ कर्मचारियों को दोबारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए या फिर विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए। निष्कासित कर्मचारियों को शत-प्रतिशत वापस लिया जाए।

इसके अलावा 5 दिसंबर से 3 जनवरी तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए हैं, उन्हें तत्काल वापस लिया जाए।

Ad Image
Latest news
Related news