Thursday, September 19, 2024

MP Weather Update: आने वाले कुछ दिन प्रदेश में कम होगी बारिश, तापमान में भी होगा इजाफा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि यह बारिश सिर्फ दो जिलों में अधिक हुई। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सागर में 0.4 बारिश दर्ज की गई। मतलब यह कि प्रदेश के बाकि जिलों को बारिश से थोड़ी राहत मिली।

जिलों में रिकॉर्ड हुई इतनी बारिश

गुरुवार-शुक्रवार की बात की जाए तो प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश हुई है। जबलपुर में सबसे अधिक 13.5, सागर में 9.6, सिवनी में 7, सतना में 6.3, नर्मदापुरम में 5.8, धार में 3, बैतूल में 2.2, रतलाम में 2.1, मंडला में 1.8, मलाजखंड में 1, छिंदवाड़ा में 1, उमरिया में 0.8, मंडला में 0.2, इंदौर में 0.1 बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में दर्ज हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार यानी आज भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के साथ ही गुना और ग्वालियर जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।

तापमान में हो सकता है इजाफा

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में बारिश कम होगी। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Ad Image
Latest news
Related news