Monday, September 16, 2024

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने भंग की संगठन, नई घोषणा होगी जल्द

मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश विधानसभा से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ी कारवाई करते हुए प्रदेश संगठन को भंग कर दिया है।
इसे मध्य प्रदेश चुनाव से पहले अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के रूप में देख जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को बड़ी टक्कर देने के लिए प्रदेश संगठन को भंग किया है।

पत्र जारी करके बताया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक की तरफ से पत्र जारी करके मध्य प्रदेश के वर्तमान संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग किया है। पत्र में आगे लिखा है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। पार्टी नए सिरे से चुनावी राज्यों में संगठन बनाकर विधानसभा चुनाव में अपने विरोधी को टक्कर देने उतरेगी। इस बार नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में मेयर का चुनाव जीत कर प्रदेश में विरोधी पार्टियों को सचेत कर दिया है। पार्टी के कई नेता राज्य के 230 सीटों पर चुनाव में खड़े होने की बात भी खुले मंच पर कर चुके है।

इस साल होने वाले है राज्य में चुनाव

बता दें कि इस वर्ष मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने है। राज्य में अभी भारतीय जनता पार्टी वाली शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। बीजेपी ने इस विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से 122 सीटों पर कब्जा कर सरकार बनाई थी। वहीं कांग्रेस 96 सीट लाकर विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को राज्य में दोनों पार्टियों को टक्कर देने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

Ad Image
Latest news
Related news