        <language>hi</language>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। मध्यप्रदेश में अक्षय तृतीया के मौके पर शाजापुर के कालापीपल में 1247 जोड़ों ने सामूहिक विवाह किया। एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव और पंडित प्रदीप मिश्रा नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। वहीं छिंदवाड़ा में 928 जोड़ें शादी के बंधन में बंधे। ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच दूल्हे छाता लेकर शादी करने के लिए पहुंचे।
 नवदंपतियों को दिया उपहार
ग्वालियर में 4 जगह सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। इन शादी समारोह में 172 शादियां संपन्न कराई गईं। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन के दाऊदखेड़ी में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने 70 नवदंपतियों को उपहार भेंट किए। रतलाम में भी अलग-अलग जगहों पर शादी कार्यक्रम आयोजित हुए। बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से बारात निकाली गई। इसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं। बता दें कि प्रदेश में आज कई जगह सामूहिक विवाह कराया जा रहा है।
भीषण गर्मी के बीच संपन्न हुई शादी
इंदौर में 200 से ज्यादा जगहों पर विवाह कराया जा रहा है। इनमें से 9 स्थानों पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। भोपाल के फंदा में 151 जोड़ों ने शादी रचाई। रायसेन में अक्षय तृतीया के खास मौके पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 419 जोड़ों की शादी हुई। सांची जनपद के ग्राम बींदपुरा में 64 विवाह और 24 निकाह हुए। तेज गर्मी के बीच दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले हवा करते हुए दिखाई दिए। ग्वालियर में भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है।
बैरागी समाज ने कराया सामूहिक विवाह
शाजापुर जिले के कालापीपल में सीएम डॉ. मोहन यादव और पंडित प्रदीप मिश्रा ने 1247 वर-वधुओं को अपना आशीर्वाद दिया। रतलाम में वैष्णव बैरागी समाज ने अमृत सागर तालाब के पास स्थित हनुमान बाग में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में 18 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इसमें आसपास के जिलों के भी दूल्हा-दुल्हन शिरकत करने पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी संपन्न कराई गई।]]></content:encoded>
                    <language>hi</language>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शतरंज की ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक्स’ अकाउंट का संचालन किया। यह पीएम मोदी की उस पहल का हिस्सा था। पीएम मोदी ने वादा किया था कि इस खास दिन पर उनका सोशल मीडिया महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।  जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार काम किया हैं।
महिला दिवस पर पोस्ट किया 
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले महिला दिवस पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि“हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया था, मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संचालित किया  जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई हैं।” इसी वादे के तहत शनिवार को ग्रैंडमास्टर वैशाली ने प्रधानमंत्री का ‘एक्स’ अकाउंट संभाला।
वैशाली ने शेयर की अपनी कहानी
इस अकाउंट से अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की।  वैशाली ने अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा, “वणक्कम! मैं वैशाली हूं और मुझे बेहद खुशी हो रही है कि महिला दिवस के मौके पर मुझे प्रधानमंत्री मोदी जी का सोशल मीडिया अकाउंट संभालने का अवसर मिला। मैं शतरंज खेलती हूं और मुझे गर्व है कि मैं अपने देश का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में प्रतिनिधित्व कर रही हूं।” उन्होंने अपनी के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म 21 जून को हुआ था, जो अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
वैशाली का लड़कियों को संदेश
वैशाली ने बताया कि उन्होंने केवल 6 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था।  यह सफर उनके लिए रोमांचक और सीखने वाला रहा। वैशाली ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाई है, लेकिन उन्हें अभी भी आगे बढ़ना है और देश का नाम रोशन करना है। युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सभी लड़कियों से कहना चाहती हूं कि अपने सपनों का पीछा करें, चाहे कितनी भी मुश्किले आए। आपका जुनून ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आप किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं, बस अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें और रुकें नहीं।”
Vanakkam!
I am @chessvaishali and I am thrilled to be taking over our PM Thiru @narendramodi Ji’s social media properties and that too on #WomensDay. As many of you would know, I play chess and I feel very proud to be representing our beloved country in many tournaments. pic.twitter.com/LlYTmqE2MQ
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
                    <language>hi</language>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। इंदौर मेडिकल टूरिज्म में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर मेडिकल में कई देशों से लोग इलाज कराने के लिए यहां आते हैं। ब्राजील, साउथ अफ्रीका, सिएरा लियोन, फ्रांस, दुबई, पाकिस्तान, श्रीलंका के मरीज इलाज के लिए इंदौर आते हैं।
इंदौर में इलाज का खर्च काफी कम
प्रारंभिक तौर पर यह संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन अगर मेडिकल वीजा प्रक्रिया आसान हो जाए तो यह संख्या बढ़ सकती है। शहर की इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से इंदौर मेडिकल टूरिज्म का बड़ा हब बन सकता है। कुछ महीनों पहले शहर के तमाम बड़े अस्पताल संचालक व प्रमुख डॉक्टर्स ने एक मीटिंग की थी। मीटिंग के बाद इस पर नए सिरे से काम करने की कोशिश शुरू हुई है। इंदौर में मेडिकल टूरिज्म बढ़ने की बड़ी वजह यह है कि विदेशों के मुकाबले यहां इलाज का खर्च 30 से 40% तक कम है।
यूके से इलाज से लिए आई नर्स
सर्जरी के मामले में तो ये 10 गुना तक कम है। फिलहाल यहां इलाज के लिए आ रहे ज्यादातर मरीज दूसरे देशों से है। यहां कई ऐसे मरीज भी इलाज के लिए आते हैं जिनका कोई इंडियन कनेक्शन नहीं होता है। हाल ही में यूके से एक नर्स स्पाइन का ऑपरेशन कराने के लिए यहां आई थी। उनके यहां आने की बड़ी वजह सर्जरी के लिए छह माह का इंतजार और ज्यादा खर्च था। इंदौर में आईडीए भी एक मेडिकल हब बनने की राह में है। जमीन को लेकर कुछ विवाद थे, जिनका अब निराकरण हो चुका है।
इंदौर देश का सबसे साफ शहर
इंदौर को 2030 तक अपनी जीडीपी दोगुनी करने का लक्ष्य है। इसमें मेडिकल टूरिज्म का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। लगभग 28 देशों से मरीज इलाज के लिए भारत आते हैं। यदि यह मरीज इंदौर का रुख करें तो मेडिकल टूरिज्म के लिए यह बेहतर अवसर साबित हो सकता है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि इंदौर को देश के सबसे साफ शहर का दर्जा प्राप्त है। यहां 5 स्टार और 3 स्टार होटल्स भी मौजूद हैं। साथ ही यह ज्यादा भीड़ वाला शहर नहीं है और इलाज का खर्च भी काफी कम है।
5 हजार डॉक्टर्स कर रहे काम
एक्सपर्ट के मुताबिक यूएसए में एक बायपास सर्जरी का खर्चा 30 से 50 लाख रुपए तक का आता है। वहीं भारत में यह 5 लाख रुपए से भी कम में होता है। टियर 2 और 3 शहरों में यह लागत और भी कम होती है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 330 से ज्यादा निजी अस्पताल हैं। लगभग 5 हजार से ज्यादा डॉक्टर्स मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस एक्सपर्टीज और इन्फ्रास्ट्रक्चर का सही इस्तेमाल हो तो स्थिति काफी बेहतर होगी।]]></content:encoded>
                    <language>hi</language>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 3 से 7 मार्च तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप का शुभारंभ आज शाम 4 बजे से होगा। इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
स्पोर्ट्स को बढ़ाने के लिए जरूरी कदम
इस मौके पर मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी कयाकिंग-केनोइंग, रोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की खास प्रस्तुति देंगे, जिससे खेल प्रेमियों को जल क्रीड़ा का रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने आयोजन स्थल का दौरा किया। साथ ही प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया लेते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह चैंपियनशिप महत्वपूर्ण है। इस चैंपियनशिप से युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
देश की सबसे बेहतर वाटर बॉडी
उन्होंने भोपाल के बड़े तालाब को देश की सबसे बेहतर वाटर बॉडी बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर होगा। इससे पहले मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा बैठक की थी। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण बोट क्लब समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए किया जाएगा। जिससे खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले को देख पाएंगे। इस प्रतियोगिता में रोइंग के 14 इवेंट, सीनियर और पैरा कैटेगरी में मुकाबले होंगे। साथ ही पैरा रोइंग कैटेगरी के तहत कुल 14 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जो 2000 मीटर की होगी।
महिला वर्ग के लिए प्रतिस्पर्धाएं
डबल स्कल्स
सिंगल स्कल्स
काक्सलेस पेयर्स
क्वाड्रपल स्कल्स
लाइवेट वुमन डबल स्कल्स
कॉक्स्ड ईट्स]]></content:encoded>
                    <language>hi</language>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। देशभर में सेट-टॉप बॉक्स के इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब ग्राहकों को बार-बार सेट टॉप बॉक्स बदलने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। उन्हें सर्विस प्रोवाइडर बदलने पर अपना सेट-टॉप बॉक्स नहीं बदलना पड़ेगा। अब अगर वो टाटा स्काई से एयरटेल में शिफ्ट होते थे तो उन्हें अपना सेट टॉप बॉक्स भी बदलना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब उन्हें इस झंझट से छुटकारा मिल गया है।
सेवा प्राधिकरणों के ढांचे में बदलाव
दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने को विभिन्न प्रसारकों के बीच एक ही सेट-टॉप बॉक्स को इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही सेट-टॉप बॉक्स के बुनियादी ढांचे को स्वैच्छिक रूप से शेयर करने की सिफारिश की है। ट्राई ने आईपीटीवी सेवा प्रदाताओं के लिए न्यूनतम कुल संपत्ति संबंधी आवश्यकता को कम करने की बात भी कही है। इससे अब सेट-टॉप बॉक्स बदलने से आजादी मिल जाएगी। ट्राई ने दूरसंचार अधिनियम-2023 के तहत प्रसारण सेवाओं के प्रावधान के लिए सेवा प्राधिकरणों के ढांचे पर अपनी सिफारिशें जारी कीं।
ग्राहकों को सुविधा सुविधा दें
इस अधिनियम ने टेलीग्राफ कानून, 1885 की जगह ली है। नियामक ने कहा कि सिफारिशों का उद्देश्य प्रसारण क्षेत्र में वृद्धि को प्रोत्साहित करना है। वहीं कारोबारियों की सुगमता को बढ़ावा देना भी है। नियामक ने प्रसारण सेवा प्रदाताओं के साथ ही दूरसंचार सेवा प्रदाताओं/ बुनियादी ढांचा सुविधा देने वालों के बीच स्वैच्छिक आधार पर बुनियादी ढांचे को साझा करने की सिफारिश की है। ट्राई ने कहा कि जहां भी तकनीकी और व्यावसायिक रूप से संभव हो, बुनियादी ढांचे को साझा किया जाए।]]></content:encoded>
                    <language>hi</language>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को स्कूली बच्चों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम यादव ने कहा है कि राज्य सरकार 21 फरवरी को उन सभी विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये मूल्य के लैपटॉप देगी, जिन्होंने 12वीं पास कर अपने-अपने सरकारी स्कूलों की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। वहीं मोहन सरकार ने पहले भी राज्य के सभी पात्र मेधावी बच्चों को फ्री स्कूटी प्रदान की है।
रोजगार के लिए मिल रहा चांस
बता दें कि राज्य सरकार का कहना है कि 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर शासकीय स्कूलों की प्रावीण्य लिस्ट में स्थान बनाने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को 21 फरवरी, 2025 को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए दी जाएगी. सीएम यादव ने आगे कहा राज्य के सभी प्रतिभाशाली बच्चों को शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा 12वीं के बाद राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं.
कब होगा कार्यक्रम?
स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया है कि सीएम मोहन यादव शुक्रवार 21 फरवरी को प्रतिभाशाली बच्चों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि भेजेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे.
इन्हें दिया जाएगा लैपटॉप
मुख्यमंत्री यादव वर्ष 2023-24 में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 89 हजार 710 प्रतिभावान विद्यार्थियों के बैंक खातों में 224 करोड़ रुपये की राशि भी सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान सीएम यादव ने लैपटॉप की जरुरत पर बात की और बताया कि आज के दौर में लैपटॉप बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक है। एमपी सरकार इन वर्गों पर लगातार काम कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं के रूप में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
                    <language>hi</language>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। आईफोन लवर्स का इंतजार अब खत्म हुआ। एप्पल ने अपने मेगा इवेंट ‘Its Glowtime’ में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। एप्पल iPhone 16 को कंपनी ने नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। वहीं iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पुराने लुक के साथ ही लॉन्च किया है।
कई उपकरणों को भी किया लॉन्च
प्रो सीरीज के डिजाइन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। अब प्रो सीरीज में यूजर्स को एक नया बटन मिलेगा जो कैमरा को एक्टिव करने के लिए होगा। Apple ने आईफोन 16 सीरीज पेश करने के साथ ही इवेंट में एप्पल के एयरपोर्ड, एप्पल वॉच सीरीज 10 और एप्पल इंटेलिजेंश को भी लॉन्च किया। एप्पल ने iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro को A18 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया है।
A18 Pro चिपसेट 3nm टेक्नोलॉजी
A18 Pro चिपसेट 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। जो इसे काफी पॉवरफुल बनाता है। इस चिपसेट में 6 कोर GPU दिया गया है। इसमें कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए दो कोर और इफिशिएंसी के लिए 4 कोर दिए हैं। एप्पल ने iPhone 16 और iPhone 16 Plus को तो नए डिजाइन के साथ पेश किया लेकिन कंपनी ने iPhone 16 Pro को पुराने डिजाइन के साथ ही पेश किया।]]></content:encoded>
                    <language>hi</language>