                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। एमपी के जबलपुर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने एक किलो रसगुल्ला चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। इन रसगुल्लों की कीमत 125 रुपए है। यह मामला सिहोरा स्थित बेकरी शॉप का है। जहां 24 अप्रैल को बेकरी शॉप पर एक स्कूटी में सवार व्यक्ति पहुंचा। उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
चोरी की पहचान की
स्कूटी सवार व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो दुकान के साइड में खड़ा हो गया। इस दौरान दुकानदार घोड़े बेचकर सो रहा था। इसी का फायदा उठाकर युवक ने काउंटर के पास रखे एक किलो रसगुल्ला चोरी कर लिए। वह अपने साथ गुटखा के दो पाउच भी लेकर आयाथा। चोरी का पता दुकानदार देवकरण को 4 दिन बाद यानी 28 अप्रैल को चला। इस दिन वह किसी काम से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा था। तभी एक फुटेज में कोई युवक रसगुल्ला चुराते हुए दिख रहा है। जब चोर का पता किया तो युवक की पहचान आशुतोष ठाकुर के रूप में हुई।
दिनदहाड़े चोरी की घटना
इसके बाद दुकानदार ने सिहोरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहां मौजूद अफसर ने बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज कर ली। चोरी किए गए रसगुल्ले की कीमत 125 रुपए है। चोर 2 गुटखा के पैकेट भी अपने साथ ले गया, जिसकी कीमत 40 रुपए है। कुल मिलाकर दुकानदार को 165 रुपए का नुकसान हुआ। सबूत के तौर पर देवकरण ने पुलिस को वो सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया। दुकान संचालक ने बताया कि मेरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
ऐसे में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि नए कानून के तहत 5 हजार रुपए से कम की चोरी को असंज्ञेय माना जाता है। पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। वैलेंटाइन डे आपने अक्सर सुना होगा कि प्रेमी जोड़ी कैंडल लाइट डिनर पर जाते है, अपनी प्रेमिका को गुलाब देते है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि प्रेमी जोड़ी ने अपने प्यार का जश्न अपने वाहन में आग लगाकर मनाया हो? हाल ही मेंरांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया, जब प्रेमी जुड़ी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने गुस्से में अपनी बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी। यह घटना डांगरा टोली चौक के पास घटी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
युवक खो बैठा अपना आपा
जानकरी के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर युवक और युवती सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जब दोनों एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने लगे तो उनके बीच किसी बात लड़ाई हो गई । वहीं देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि युवक गुस्से में आपा खो बैठा। उसने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक की तेल टंकी खोली और आग लगा दी और देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई।
वीडियो वायरल
बाइक जलती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस दौरान युवक और युवती वहां से चले गए। सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई बाइक को जब्त कर लिया। वहीं नंबर प्लेट के आधार पर बाइक मालिक की पहचान की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जलती बाइक और अफरा-तफरी का माहौल साफ नजर आ रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हाल ही में देशभर में शराब सेवन को लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें यह पता लगाया गया कि देशभर में किस राज्य की महिलाएं शराब का सबसे अधिक सेवन करती है. वहीं अब इस सर्वेक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 15 से 49 वर्ष की आयु वर्ग में असम की महिलाएं और अरुणाचल प्रदेश के पुरुष शराब पीने के मामले में सबसे आगे हैं।
नंबर वन पर कौन?
सर्वेक्षण के मुताबिक, देशभर में इस आयु वर्ग की महिलाओं में शराब सेवन का औसत केवल 1.2 प्रतिशत है। लेकिन असम की स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। यहां 16.5 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, जो इसे देशभर में प्रथम स्थान पर रखता है। इस सूची में दूसरे स्थान पर मेघालय है, जहां 8.7 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। वहीं तीसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश की 3.3 प्रतिशत महिलाएं शराब सेवन करती हैं।
59 प्रतिशत पुरुष पीते हैं शराब
इसके अलावा सिक्किम 0.3 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ 0.2 प्रतिशत के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। नार्थ ईस्ट राज्यों के ये आंकड़े काफी चौंकाने वाले है. पुरुषों के शराब सेवन की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश सबसे आगे है। यहां 15 से 49 वर्ष की आयु के 59 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। यह आंकड़ा देश के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी अधिक है। इस सर्वे रिपोर्ट के सामने आने के बाद इसे लेकर विभिन्न इलाकों में चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वोत्तर राज्यों में पारंपरिक तौर पर शराब सेवन की संस्कृति है, जो इन आंकड़ों में झलकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बढ़ते ट्रेंड को लेकर चिंता भी जाहिर की है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के मधुबन बेसी गांव में 4 दिन पहले बाढ़ में गिरा सेना का हेलीकॉप्टर आसपास के लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है. हर दिन सुबह से शाम तक हजारों लोग दूर-दूर से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को देखने आ रहे हैं. हेलीकॉप्टर को इतने करीब से देखकर लोग रोमांचित हो गए.
हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोग पहुंच रहे
सेना के इस हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बच्चे, बूढ़े से लेकर महिलाएं तक सभी पहुंच रहे हैं. यहां तक ​​कि क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए 3 शिफ्ट में 24 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. दरअसल, वायुसेना के जवान घटना स्थल से बाढ़ का पानी हटने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, NDRF की टीम भी नाव से लगातार आसपास के इलाकों में गश्त कर रही है. सेना के इस क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर के आसपास पुलिस ने कैंप लगा दिया है. इसके बावजूद इसे देखने के लिए रोजाना 2000 से ज्यादा लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
हेलीकॉप्टर के साथ ले रहे सेल्फी
हालांकि, हेलीकॉप्टर के आसपास अत्यधिक पानी होने के कारण लोग इसके पास नहीं जा पा रहे हैं, बल्कि करीब 700-800 मीटर की दूरी पर बने पुल से हेलीकॉप्टर को देख रहे हैं और साथ ही वहां से सेल्फी भी ले रहे हैं. घनश्यामपुर पंचायत के बेस्सी बाजार के पास बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री ले जा रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.इस घटना में हेलीकॉप्टर के पायलट समेत चारों जवान सुरक्षित बच गए।
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल।  पानी पूरी के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र के नागपुर में एक दुकान ने अनूठा ऑफर पेश किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यहां एक दुकानदार ने ग्राहकों को जीवनभर मुफ्त पानी पूरी खिलाने का ऑफर दिया है। लेकिन इस ऑफर के साथ-साथ एक शर्त में रखी गई है. क्या है वो ऑफर आइए जानते है.
दुकानदार का ऑफर
दुकानदार द्वारा रखे गए ऑफर के अनुसार ग्राहकों को केवल एक बार 99,000 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद वह जिंदगीभर मुफ्त पानी पूरी का लुत्फ उठा सकेगा। वहीं इस ऑफर को कानूनी रूप से पुख्ता करने के लिए दुकानदार और ग्राहक के बीच स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट भी किया जाएगा। दुकानदार विजय मेवालाल गुप्ता के अनुसार, हर किसी के लिए इतना बड़ा निवेश करना संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक ऑफर भी पेश किए हैं।
 चुकाने होंगे इतने पैसे
बता दें एक सप्ताह तक भरपेट पानी पूरी खाने के लिए ग्राहक को 600 रुपये चुकाने होंगे, जबकि एक महीने के लिए 5,000 रुपये में अनलिमिटेड पानी पूरी खा सकते हैं। इतना ही नहीं दुकान पर 500 रुपये तक के अन्य खाद्य पदार्थ भी मुफ्त में मिलेंगे। यदि कोई ग्राहक लगातार छह महीने तक यह योजना लेता है, तो उसे छठे महीने में 30,000 रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं सालभर की योजना लेने वालों को 5,000 रुपये में 10,000 रुपये की पानी पूरी दी जाएगी। महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष छूट भी रखी गई है।
वीडियो वायरल
यह ऑफर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे मजाकिया अंदाज में भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या यह जिंदगीभर मेरे लिए है या दुकानदार की जिंदगीभर के लिए?” एक अन्य यूजर ने लिखा आप रोज 10 रुपए के सब्सक्रिप्शन के साथ 27 साल तक पानी पूरी खा सकते है. वहीं कई लोग इसे मार्केटिंग का शानदार तरीका बता रहे हैं और उन्हें पार्सल भेजने की बात कही.]]></content:encoded>